Gorakhpur Shamli Expressway Project: यूपी में 700 किमी लंबा Expressway बनेगा जो 6 घंटे में गोरखपुर को शामली से जोड़ेगा – देखें पूरी खबर

By Satya

Published On:

Follow Us
Gorakhpur Shamli Expressway Project

Gorakhpur Shamli Expressway Project: उत्तर प्रदेश में भारत का अब तक का सबसे लंबा और हाईटेक गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे बनने बाला है, इससे पहले गंगा एक्सप्रेसवे था लेकिन अब गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे होगा जो पूर्वी यूपी को सीधे सीधे पश्चिमी यूपी से जोडने के लिए बनाया गया है। जिस से पूरे यूपी के सभी जिलों की कनेक्टिविटी आपस में हो सके। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की लंबाई 700 किलोमीटर होने बाली है, जो सिर्फ 6 घंटे में गोरखपुर से शामली का सफर पूरा कर देगा। इससे न केवल यात्रा समय घटेगा, बल्कि जमीनों के दाम बढ़ेंगे और रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Gorakhpur Shamli Expressway Project का महत्व

Gorakhpur Shamli Expressway Project : उत्तर प्रदेश, जो देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे बनाने वाला राज्य कहलाता है, अब इस एक और मेगा प्रोजेक्ट से रिकॉर्ड बनाने बाला है। अभी तक का सबसे लम्बा एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे (Meerut to Prayagraj) 570 किमी लंबा है, लेकिन गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे 700 किमी बनने के बाद यह देश का सबसे लम्बा एक्सप्रेसवे होगा। यह सड़क 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर गुजरेगी, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा।

Gorakhpur Shamli Expressway Project का रूट और कनेक्टिविटी

यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होकर शामली तक जाएगा। इसके बन जाने के बाद गोरखपुर से हरिद्वार, मसूरी, देहरादून और ऋषिकेश की दूरी काफी कम हो जाएगी। अभी जो सफर 12 घंटे से ज्यादा लगता है, वह सिर्फ 6 घंटे में पूरा हो सकेगा। इससे गोरखपुर-शामली की दूरी लगभग 200 किलोमीटर कम हो जाएगी।

1000153838

किन जिलों से होकर गुजरेगा Gorakhpur Shamli Expressway Project

यह एक्सप्रेसवे निम्न जिलों से होकर जाएगा —
गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, बिजनौर, अमरोहा, सहारनपुर, आगरा, मुज़फ्फरनगर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, मेरठ और शामली।

इसे भी पढ़ें – Ganga Expressway Project! 2026 में बनकर तैयार – मेरठ-प्रयागराज अब सिर्फ 4 घंटे में : किसानों की जमीनों का भाव आसमान छू रहा

Gorakhpur Shamli Expressway Project की खास बातें

यह पूरी तरह ग्रीनफील्ड तकनीक से बनाया जाएगा।
एक्सप्रेसवे पर संचालन के लिए सोलर पावर का इस्तेमाल होगा।
निर्माण के दौरान और बाद में हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
किसानों की जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।

Gorakhpur Shamli Expressway Project कुल लागत और वर्तमान स्थिति

इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब ₹35,000 करोड़ है, जिसमें भूमि अधिग्रहण की लागत भी शामिल है। एनएचएआई (NHAI) इस समय डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार कर रहा है और कई जिलों में भूमि सर्वे पूरा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने से ड्रोन सर्वे शुरू किया जाएगा।

निष्कर्ष

Gorakhpur Shamli Expressway Project उत्तर प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। यह न केवल पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरी घटाएगा बल्कि रोजगार, व्यापार और निवेश को भी नई ऊंचाई देगा।

Leave a Comment