UP Aided Junior Teacher Big Update: यूपी एडेड जूनियर हाई स्कूल शिक्षक भर्ती में बड़ा अपडेट, यूपी के युवाओं के लिए घर वापसी का मौका

By Satya

Published On:

Follow Us
UP Aided Junior Teacher

UP Aided Junior Teacher Big Update: उत्तर प्रदेश में सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाई स्कूलों में शिक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बुधवार देर रात UP Aided Junior Teacher Recruitment Cut Off आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। कट ऑफ जारी होते ही उन सैकड़ों अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है, जो नौकरी के कारण उत्तर प्रदेश छोड़कर बिहार में पढ़ा रहे थे। अब इन शिक्षकों के लिए यूपी में दोबारा चयन और घर वापसी का रास्ता खुल गया है।

दरअसल, UP Aided Junior Teacher भर्ती में शामिल होने वाले बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का चयन दिसंबर 2023 में बिहार शिक्षक भर्ती के माध्यम से हुआ था। बेहतर अवसर और मजबूरी के चलते ये अभ्यर्थी बिहार जाकर अध्यापन कार्य कर रहे थे, लेकिन यूपी एडेड जूनियर शिक्षक भर्ती का कट ऑफ जारी होने के बाद अब वे अपने गृह राज्य लौटने की तैयारी में हैं।

UP Aided Junior Teacher Cut Off से सैकड़ों अभ्यर्थियों को मिली राहत

UP Aided Junior Teacher Big Update: यूपी में एडेड जूनियर शिक्षक भर्ती के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे अभ्यर्थियों का मुख्य उद्देश्य घर वापसी था। जारी कट ऑफ सूची में बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार शामिल हैं, जो वर्तमान में बिहार के अलग-अलग जिलों में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

अगर आरा जिले के जगदीशपुर ब्लॉक की बात करें, तो यहां सामाजिक विज्ञान के प्रवक्ता पद पर कार्यरत सहसों के सीपी सिंह का नाम सूची में सामाजिक विषय में 98वें स्थान पर है। वहीं पटना में कार्यरत चित्रकूट की वंशिका दीक्षित और प्रतापगढ़ की प्रज्ञा पांडे का नाम हिंदी विषय की सूची में क्रमशः दूसरे और चौथे स्थान पर दर्ज है। इसके अलावा गोरखपुर की मानसी गुप्ता को सामाजिक विज्ञान विषय में 17वां रैंक प्राप्त हुआ है।

बिहार में तैनात सैकड़ों शिक्षकों का यूपी में चयन तय

बिहार में वर्तमान में तैनात ऐसे सैकड़ों अभ्यर्थी हैं, जिनका चयन UP Aided Junior Teacher Recruitment के तहत हो चुका है। सासाराम में कार्यरत बांदा के राम अवतार तिवारी को संस्कृत विषय में सातवां स्थान मिला है, जबकि बरेली के नितिन शर्मा को संस्कृत विषय में ही आठवां रैंक प्राप्त हुआ है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के 3049 सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में पहले सहायक अध्यापक के 1504 पद और प्रधानाध्यापक के 390 पद रिक्त थे। बाद में पदों की समीक्षा के बाद यह संख्या घटाकर 1262 सहायक अध्यापक और 253 प्रधानाध्यापक पद कर दी गई। कट ऑफ जारी करते समय पदों की संख्या के मुकाबले लगभग दोगुने अभ्यर्थियों को सूची में शामिल किया गया है।

Read Also – TGT PGT Recruitment Big News: एडेड माध्यमिक स्कूलों में 30,731 पदों पर भर्ती का फरमान हुआ जारी -देखें पूरी खबर

हाईकोर्ट के फैसले के बाद बदला गया था भर्ती परिणाम

UP Aided Junior Teacher Recruitment के तहत 17 अक्टूबर 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सहायक अध्यापक पद के लिए 2,71,071 अभ्यर्थी और प्रधानाध्यापक पद के लिए 14,900 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

इसके बाद 15 नवंबर 2021 को परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सहायक अध्यापक के 45,057 और प्रधानाध्यापक के 1,722 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए। लेकिन मामला हाईकोर्ट पहुंचा और 6 सितंबर 2022 को संशोधित परिणाम जारी किया गया। संशोधित परिणाम में सहायक अध्यापक के लिए 42,066 और प्रधानाध्यापक के लिए केवल 1,544 अभ्यर्थी ही सफल घोषित किए गए।

FAQs – UP Aided Junior Teacher Big Update

Q1. क्या यूपी एडेड जूनियर शिक्षक भर्ती का कट ऑफ जारी हो गया है?
हाँ, यूपी एडेड जूनियर शिक्षक भर्ती का कट ऑफ आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।

Q2. कुल कितने पदों के लिए कट ऑफ जारी किया गया है?
इस भर्ती के अंतर्गत 1262 सहायक अध्यापक और 253 प्रधानाध्यापक पदों के लिए कट ऑफ जारी हुआ है।

Leave a Comment