CTET 2025 Breaking News: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब जो उम्मीदवार कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी CTET उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। साथ ही, बालवाटिका (Pre-Primary) स्तर पर पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए भी CTET परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2025 के तहत लाया जा रहा है, जिससे शिक्षकों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे केंद्रीय बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में अब 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए भी शिक्षकों को CTET उत्तीर्ण करना होगा। इसके लिए जल्द ही NCTE (राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद) द्वारा नई गाइडलाइन जारी की जाएगी। इस गाइडलाइन को तैयार करने में NCERT और CBSE की भी भूमिका रहेगी।
CTET परीक्षा अब चार स्तरों पर होगी
CTET 2025 Breaking News: फिलहाल CTET दो स्तरों पर आयोजित होती है – कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8। लेकिन अब सरकार चार स्तरों पर CTET परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रही है:
- बालवाटिका (Pre-Primary)
- कक्षा 1 से 5
- कक्षा 6 से 8
- कक्षा 9 से 12
शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि सभी स्तरों पर शिक्षक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह बदलाव जरूरी है।
इसे भी पढ़ें – B.Ed धारकों के लिए बड़ी राहत! अब बन सकेंगे प्राथमिक शिक्षक | BED Degree Holder Good News
CTET 2025 में देरी की वजह
CTET 2025 की परीक्षा में हो रही देरी का कारण यह है कि नई गाइडलाइनों पर अभी काम चल रहा है। CBSE को NCTE और NCERT की तरफ से फाइनल दिशानिर्देशों का इंतजार है। यदि यह जल्द मिल जाते हैं तो बोर्ड 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में नई CTET परीक्षा का आयोजन कर सकता है।
बालवाटिका के लिए भी परीक्षा जरूरी
सूत्रों की मानें तो अब बालवाटिका यानी Pre-Nursery, LKG और UKG कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए भी CTET पास करना जरूरी होगा। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक अलग परीक्षा पैटर्न और गाइडलाइन तैयार की जा रही है।
कब से लागू होंगे नए नियम?
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में किए गए निर्देशों के अनुसार यह बदलाव जल्द लागू किए जाएंगे। CBSE और NCTE मिलकर जैसे ही अंतिम गाइडलाइन तैयार करेंगे, वैसे ही यह नया पैटर्न लागू कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह CTET का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा, जिससे लाखों अभ्यर्थियों पर असर पड़ेगा।
निष्कर्ष | Conclusion
CTET 2025 Breaking News के हिसाब से सीटीईटी की अब सिर्फ एक परीक्षा नहीं होगी, बल्कि 3 परीक्षाएं होंगी जो ऊपर आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है। इस CTET EXAM की नीति 2025 को धरातल पर जोर दिया जा रहा है। जो भी उम्मीदवार भविष्य में कक्षा 9 से 12 या बालवाटिका में शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें भी अब CTET पास करना अनिवार्य होगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को नए नियमों के अनुसार खुद को तैयार रखने की जरूरत है।










