CBSE Board APAAR ID Kaise Banayen: बिना APAAR ID नहीं दे पाएंगे CBSE Exam – सिर्फ 5 मिनट में घर बैठे बनाएं अपनी ID

By Satya

Published On:

Follow Us
CBSE Board APAAR ID Kaise Banayen

CBSE Board APAAR ID Kaise Banayen: अगर आप CBSE Board Exam 2026 या किसी भी अन्य बोर्ड परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह अहम खबर है। अब परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए APAAR ID जरूरी कर दी गई है। शिक्षा मंत्रालय ने यह नियम लागू किया है ताकि हर छात्र का शैक्षणिक रिकॉर्ड एक ही जगह डिजिटल रूप से सुरक्षित रह सके।

APAAR ID क्या है?

APAAR ID एक 12 अंकों का यूनिक डिजिटल नंबर है, जिसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है। इसमें आपके पूरे शैक्षणिक रिकॉर्ड जैसे मार्कशीट, डिग्री और सर्टिफिकेट डिजिटली सेव रहते हैं। चाहे आप CBSE बोर्ड में पढ़ते हों या किसी अन्य स्टेट बोर्ड में, आपकी सारी जानकारी एक ही आईडी से जुड़ी रहती है।

क्यों जरूरी है APAAR ID?

CBSE और कई राज्य बोर्ड्स ने जैसे राजस्थान ने पूरी तरह से APAAR ID को वैद्य कर दिया है कि अब से चाहें Board Exam Registration के लिए या Sarakri Exams में रजिस्ट्रेशन के लिए APAAR ID को आवश्यक कर दिया है। यानी, अगर किसी छात्र के पास यह आईडी नहीं है, तो उसका रजिस्ट्रेशन अधूरा रह जाएगा और वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें- पिता की संपत्ति में बेटा-बेटी को बराबरी का अधिकार – कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : Women Property Rights in India 2025

CBSE APAAR ID कैसे बनाएं?

घर बैठे केवल 5 मिनट में आप अपनी APAAR ID बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारी चाहिए जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

  • सबसे पहले https://apaar.education.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।
  • यहां DigiLocker से लॉगिन करें (नया अकाउंट भी बना सकते हैं)।
  • अब आधार नंबर और मोबाइल OTP डालकर वेरिफिकेशन करें।
  • इसके बाद नाम, जन्मतिथि, स्कूल/कॉलेज का नाम, कक्षा और रोल नंबर जैसी जानकारी भरें।
  • सबमिट करते ही आपकी APAAR ID बन जाएगी।
  • इसे आप PDF में डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

CBSE APAAR ID के फायदे

  1. आपके सर्टिफिकेट और मार्कशीट लाइफटाइम डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे।
  2. स्कूल या कॉलेज बदलने पर डॉक्यूमेंट ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी।
  3. CBSE APAAR ID के माध्यम से आप स्कॉलरशिप और सभी परीक्षाओं के एग्जाम फॉर्म या रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को बहुत आसानी से भर पाएंगे।
  4. नौकरी और एडमिशन में डॉक्यूमेंट तुरंत उपलब्ध हो जाएंगे।
  5. यह National Credit Framework (NCrF) से जुड़ा होगा, जिससे आपके स्किल और लर्निंग प्वॉइंट्स ट्रैक होंगे।

निष्कर्ष

अगर आप CBSE Board Exam 2026 या किसी भी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे हैं तो अभी से अपनी APAAR ID बनवा लें। बिना इस आईडी के रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं होगा और परीक्षा देने का मौका हाथ से निकल सकता है।

FAQ – CBSE APAAR ID Latest News

APAAR ID के बिना छात्र CBSE Exam 2026 में शामिल हो सकते हैं?

नहीं, अब से सभी CBSE छात्रों के लिए परीक्षा रजिस्ट्रेशन के दौरान APAAR ID होना अनिवार्य कर दिया गया है।

APAAR ID कितने अंकों की होती है?

यह 12 अंकों की यूनिक डिजिटल आईडी है।

APAAR ID कहां से बनाई जा सकती है?

www.abc.gov.in पोर्टल से।

APAAR ID के मुख्य फायदे क्या हैं?

आपके सभी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स लाइफटाइम डिजिटल रूप से सुरक्षित रहते हैं।

Leave a Comment