₹3000 का FASTag Annual Pass Scheme: सालाना ₹14,000 तक की बचत, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

By Satya

Published On:

Follow Us
FASTag Annual Pass Scheme

FASTag Annual Pass Scheme: देश के लाखों वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में घोषणा की है कि भारत सरकार अब निजी उपयोग की गाड़ियों जैसे कार, जीप और वैन के लिए एक खास FASTag Annual Pass Scheme शुरू करने जा रहा है। इसकी कीमत सिर्फ ₹3000 होगी, और इससे ड्राइवरों को साल भर में करीब ₹7000 या उससे अधिक की बचत हो सकती है। यह नई सुविधा 15 अगस्त 2025 से लागू होगी और इसके ज़रिए नेशनल हाईवे पर सफर करना पहले से कहीं ज़्यादा आसान और सस्ता हो जाएगा।

क्या है FASTag Annual Pass?

FASTag Annual Pass Scheme: FASTag एनुअल पास एक तरह का प्रीपेड टोल कार्ड है, जिसे खासतौर पर निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए तैयार किया गया है। इस पास की लागत ₹3000 निर्धारित की गई है और यह दो शर्तों में वैध रहेगा — या तो एक साल तक, या फिर 200 टोल यात्राओं तक, जो भी पहले पूरा हो जाए।

यह पास सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्गों और नेशनल एक्सप्रेसवे पर उपयोग के लिए मान्य होगा। इसका लाभ केवल उन्हीं टोल प्लाज़ा पर मिलेगा जो केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

कैसे होगी ₹7000 से ₹14,000 तक की बचत?

FASTag Annual Pass Scheme: नितिन गडकरी के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति सामान्य तरीके से FASTag का उपयोग करते हुए टोल टैक्स भरता है, तो सालभर में 200 बार यात्रा करने पर औसतन ₹10,000 या उससे ज्यादा खर्च हो जाते हैं। जबकि ₹3000 में मिलने वाला एनुअल पास आपको वही सुविधा सिर्फ एक तिहाई खर्च में देगा।

उदाहरण के लिए, गुरुग्राम से मानेसर के रूट पर एक ट्रिप का टोल ₹85 है। आने-जाने में यह ₹170 हो जाता है। अगर कोई इस रूट पर सालभर में 200 ट्रिप करता है, तो उसका खर्च ₹17,000 तक हो सकता है। लेकिन Annual Pass से यही सुविधा ₹3000 में मिलेगी – यानी सीधी ₹14,000 की बचत!

कैसे मिलेगा यह पास और कहां से करें आवेदन?

FASTag Annual Pass Scheme जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप, NHAI की आधिकारिक वेबसाइट https://morth.nic.in और सड़क परिवहन मंत्रालय के पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। इन प्लेटफॉर्म्स की मदद से आप अपने मौजूदा FASTag अकाउंट पर इस वार्षिक पास को आसानी से सक्रिय (Activate) कर सकेंगे, बिना किसी अतिरिक्त प्रक्रिया के।

क्या नए FASTag की ज़रूरत होगी?

FASTag Annual Pass Scheme: नया फास्टैग बनवाने की कोई जरूरत नहीं है, अगर आपके पास पहले से FASTag बनवाया हुआ है, तो उसी पर यह Annual Pass एक्टिव किया जा सकता है। इसके लिए बस कुछ शर्तें पूरी होनी चाहिए:

FASTag ठीक से वाहन के विंडशील्ड पर चिपका हो

वाहन का वैध रजिस्ट्रेशन नंबर लिंक हो

FASTag ब्लैकलिस्ट न हो

इसे भी पढ़ें – NHAI Toll Plaza New Rule 2025: NHAI ने जारी किए नए टोल प्लाज़ा नियम– जानें किसे होगा फायदा

क्या यह पास लेना अनिवार्य है?

FASTag Annual Pass Scheme नहीं, FASTag एनुअल पास अनिवार्य नहीं है। जो लोग इसे नहीं लेना चाहते, वे पहले की तरह अपने FASTag से सामान्य दरों पर टोल टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। यह एक वैकल्पिक सुविधा है, जो अधिक यात्रा करने वाले लोगों को फायदा पहुंचाएगी।

क्या एनुअल पास दोबारा लिया जा सकता है?

हां, अगर आपने साल पूरा होने से पहले ही 200 ट्रिप पूरे कर लिए हैं, तो आप फिर से ₹3000 में नया एनुअल पास खरीद सकते हैं। यह सुविधा साल भर में एक से अधिक बार भी ली जा सकती है, अगर यात्रा ज़्यादा हो।

किन टोल प्लाजा पर मान्य नहीं होगा पास?

यह पास केवल नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर मान्य होगा। राज्य सरकारों या नगर निकायों द्वारा संचालित स्टेट हाईवे टोल्स या लोकल टोल प्लाजा पर यह पास सामान्य FASTag की तरह ही काम करेगा और वहां तयशुदा शुल्क देना पड़ेगा।

निष्कर्ष: कौन ले यह पास और क्यों?

अगर आप नेशनल हाईवे पर सालभर में बार-बार यात्रा करते हैं – चाहे ऑफिस से घर, बिजनेस ट्रिप्स या निजी कारणों से – तो यह ₹3000 का एनुअल पास आपके लिए बहुत फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होगी, बल्कि समय और टोल प्लाजा पर होने वाली झंझट से भी छुटकारा मिलेगा।

Leave a Comment