MJPRU first Semester Exam Datesheet : एमजेपी यूनिवर्सिटी (MJPRU) से फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी और फाइनल अपडेट सामने आ चुकी है। जिन स्टूडेंट्स ने हाल ही में एग्जामिनेशन फॉर्म भरा था और बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि 2 जनवरी से शुरू होने वाले एग्जाम की डेटशीट कब बदलेगी, उनके लिए अब कन्फर्म खबर आ गई है। कॉलेज से यूनिवर्सिटी को फॉर्म फॉरवर्ड करने की अंतिम तिथि 2 जनवरी थी, इसी वजह से छात्रों में काफी कन्फ्यूजन बना हुआ था। लेकिन अब MJPRU 1st Semester Exam Datesheet में आधिकारिक रूप से संशोधन कर दिया गया है।
MJPRU First Semester Exam अब 6 जनवरी 2026 से होंगे शुरू
MJPRU first Semester Exam Datesheet : नई संशोधित डेटशीट के अनुसार अब एमजेपी यूनिवर्सिटी के फर्स्ट सेमेस्टर के एग्जाम 6 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। उदाहरण के तौर पर 6 जनवरी 2026 को BA First Semester Fashion Designing का पेपर निर्धारित किया गया है। यह परीक्षाएं जनवरी के आखिरी सप्ताह तक चलेंगी। पहले ही यह संकेत दिए जा चुके थे कि डेटशीट में बदलाव संभव है और अब वही देखने को मिला है। यह अपडेट 28 दिसंबर 2025 को जारी की गई नई मेन और बैक एग्जाम डेटशीट के माध्यम से सामने आया है।
MJPRU First Semester Exam Admit Card को लेकर जरूरी जानकारी
छात्रों को यह जान लेना बेहद जरूरी है कि MJPRU Admit Card परीक्षा से लगभग 3–4 दिन पहले जारी किया जाता है। जैसे ही आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे, उसी पर आपकी फाइनल एग्जाम डेट और शिफ्ट साफ तौर पर लिखी होगी। यूनिवर्सिटी में डेटशीट में बदलाव होते रहते हैं, जैसा कि थर्ड और फिफ्थ सेमेस्टर के एग्जाम में भी देखा गया है, इसलिए एडमिट कार्ड को ही अंतिम मानें।
डेटशीट बार-बार बदलने से कैसे बचें कन्फ्यूजन से
एमजेपी यूनिवर्सिटी की सबसे बड़ी समस्या यह है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट देर से डाला जाता है, जबकि कॉलेज ग्रुप या अन्य माध्यमों से सूचना पहले पहुंच जाती है। इसी कारण कई बार छात्र भ्रमित हो जाते हैं और एग्जाम मिस होने का खतरा भी रहता है। इससे बचने के लिए अपने कॉलेज व्हाट्सएप/टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े रहें और भरोसेमंद अपडेट पर ही ध्यान दें।
31 जनवरी 2026 तक होंगे फर्स्ट सेमेस्टर के एग्जाम खत्म
फिलहाल जो लेटेस्ट अपडेट है, उसके अनुसार MJPRU 1st Semester के सभी एग्जाम 31 जनवरी 2026 तक समाप्त हो जाएंगे। 2 जनवरी तक फॉर्म की प्रक्रिया पूरी होगी और 6 जनवरी से पेपर शुरू हो जाएंगे। अब छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपनी तैयारी पर पूरा फोकस रखें और समय-समय पर एडमिट कार्ड चेक करते रहें। जैसे ही कोई नया अपडेट आएगा, तुरंत जानकारी मिल जाएगी।
| Telegram | Click Here |
| Click Here | |
| Official Website | Click Here |












