Public Holidays 2025: अगस्त का महीना इस बार छुट्टियों से भरा हुआ रहने वाला है। छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों के लिए यह महीना कई खास त्योहारों और सार्वजनिक अवकाशों से भरपूर होगा। छुट्टियां हमेशा एक अलग उत्साह लेकर आती हैं, और इसी वजह से सभी को इनका बेसब्री से इंतजार रहता है।
अगस्त 2025 में पांच रविवार के अलावा रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। खास बात यह है कि इस महीने एक हफ्ते में लगातार चार दिन का Public Holidays मिलेंगा, जिसमें एक छुट्टी सिर्फ महिलाओं और छात्राओं के लिए होगी।
अगस्त 2025 में रक्षाबंधन पर दो दिन की छुट्टी
Public Holidays: अगस्त की शुरुआत में ही छात्रों को रक्षाबंधन के मौके पर लगातार दो दिन का अवकाश मिल चुका है। 9 अगस्त 2025 यानी आज रक्षाबंधन का त्योहार है, और रक्षाबंधन के एक दिन बाद 10 अगस्त को रविवार का अवकाश होगा।
इस तरह से देखा जाए तो परिवार के साथ त्योहार का आनंद लेने का पूरा मौका मिलेगा।
अगस्त में इस हफ्ते मिलेंगी लगातार चार पब्लिक होलीडे
Public Holidays News: रक्षाबंधन के तुरंत बाद ही अगस्त के तीसरे सप्ताह में लगातार 4 दिन की छुट्टियां रहेंगी।
- 14 अगस्त 2025 – हल षष्ठी का त्योहार, जिसमें महिलाओं और छात्राओं के लिए एक दिन का अवकाश मिलेगा।
- 15 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस (सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद)।
- 16 अगस्त 2025 – जन्माष्टमी का त्योहार (सभी जगह अवकाश)।
- 17 अगस्त 2025 – रविवार का सार्वजनिक अवकाश।
इस तरह एक ही सप्ताह में छात्रों और कर्मचारियों को लंबा वीकेंड और त्योहार मनाने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें – PAHAL Yojana Update : 4 करोड़ नकली LPG कनेक्शन रद्द: PAHAL योजना से सब्सिडी वितरण में आया क्रांतिकारी बदलाव: जानें पूरी खबर
अगस्त 2025 में त्योहार और पब्लिक होलीडे की पूरी लिस्ट देखें
Public Holidays List: अगस्त महीने में छुट्टियों की संख्या काफी अधिक है। यहां प्रमुख छुट्टियों की डेट-वाइज लिस्ट दी जा रही है ताकि आप अपना शेड्यूल पहले से प्लान कर सकें।
तारीख | दिन | अवसर / त्योहार | किसके लिए अवकाश |
---|---|---|---|
3 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी के लिए |
9 अगस्त | शनिवार | रक्षाबंधन | सभी के लिए |
10 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी के लिए |
14 अगस्त | गुरुवार | हल षष्ठी | महिलाओं और छात्राओं के लिए |
15 अगस्त | शुक्रवार | स्वतंत्रता दिवस | सभी के लिए |
16 अगस्त | शनिवार | जन्माष्टमी | सभी के लिए |
17 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी के लिए |
24 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी के लिए |
26 अगस्त | मंगलवार | हरितालिका तीज | केवल महिलाओं और बालिकाओं के लिए |
27 अगस्त | बुधवार | गणेश चतुर्थी / विनायक चतुर्थी | सभी के लिए |
31 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी के लिए |
महिलाओं के लिए विशेष Public Holiday
Public Holidays for Women: अगस्त में महिलाओं और छात्राओं के लिए दो खास अवसरों पर विशेष अवकाश घोषित किया गया है।
- 14 अगस्त – हल षष्ठी
- 26 अगस्त – हरितालिका तीज
ये छुट्टियां केवल महिला शिक्षिकाओं, छात्राओं और महिला कर्मचारियों के लिए मान्य होंगी। अगर किसी संस्थान ने 27 जुलाई को हरितालिका तीज का अवकाश नहीं दिया था, तो वहां 26 अगस्त को यह छुट्टी दी जाएगी।
निष्कर्ष
अगस्त 2025 में Public Holidays का कैलेंडर छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों के लिए बेहद खास है। एक हफ्ते में लगातार चार दिन की छुट्टियों के साथ-साथ महिलाओं को भी दो विशेष अवकाश मिलेंगे। ऐसे में परिवार के साथ यात्रा, त्योहारों की तैयारी और आराम का पूरा मौका मिलेगा।