Railway Technician Bharti 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय नागरिकों के लिए 6180 तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी रेलवे में करियर बनाने की तैयारी कर रहे थे, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। तकनीशियन का कार्य रेलवे के विभिन्न भागों में तकनीकी खराबियों को सुधारना और उनका रखरखाव करना होता है। इसके साथ ही रेलवे सिग्नल, दूरसंचार प्रणाली और रोलिंग स्टॉक के घटकों की मरम्मत भी इसकी जिम्मेदारी होती है।
कुल पदों की संख्या और विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत तकनीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 के कुल 6180 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह नियुक्तियां देश के 18 रेलवे जोनों और विभिन्न प्रोडक्शन यूनिट्स में की जाएंगी। हालांकि विस्तृत अधिसूचना जल्द ही रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
आवेदन की तारीखें और पात्रता मानदंड
Railway Technician Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 28 जून से 28 जुलाई 2025 के बीच भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों में आवेदन करना अनिवार्य होगा।
Age Limit: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष 1 जुलाई 2025 तक होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता:
ग्रेड-1 तकनीशियन: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री।
ग्रेड-3 तकनीशियन: मैट्रिक पास + NCVT या SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रेड में ITI।
आवेदन शुल्क की जानकारी
Railway Technician Bharti 2025 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:
GEN/OBC/EWS श्रेणी: ₹500
SC/ST/महिला/अन्य: ₹250
यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
Railway Technician Bharti 2025 के लिए चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
CBT: सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
Document Verification: CBT में सभी पास हुए एस्पिरेंट्स के सभी डाक्यूमेंट्स की जांच होगी।
मेडिकल टेस्ट: दस्तावेज़ों की जांच के बाद चयन से पहले मेडिकल की जांच जाएगी।
वेतनमान और भत्ते
टेक्नीशियन ग्रेड-1: Pay Level-5 ₹29,200 प्रति माह
टेक्नीशियन ग्रेड-3: Pay Level-2 ₹19,900 प्रति माह
इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) आदि भी दिए जाएंगे।
Railway Technician Bharti 2025 आवेदन कैसे करें?
Railway Technician Bharti 2025 के लिए आवेदन केवल और केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार होंगे। आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
- नोटिफिकेशन PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें और फिर One Time Registration करें।
- रजिस्ट्रशन के बाद Login ID और Password की मदद से फॉर्म को लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन Submit करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
ध्यान दें: आवेदन पत्र में दी गई जानकारी और दस्तावेजों में कोई अंतर होने पर भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।
निष्कर्ष
Railway Technician Bharti 2025: उन सभी युवाओं के लिए एक शानदार मौक़ा है जो भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है और रेलवे में काम करना चाहते हैं। कुल 6180 पदों पर भर्ती, अच्छी सैलरी, भत्तों और सरकारी नौकरी की सुरक्षा – ये सब इस भर्ती को खास बनाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें।










