SBI Lakhpati Scheme 2025: हर घर बने लखपति – इस स्कीम में बस ₹1500 की शुरुआत करने पर मिलेंगी 100000 रुपए की राशि – देखें पूरी प्रक्रिया

By Satya

Published On:

Follow Us
SBI Lakhpati Scheme 2025

SBI Lakhpati Scheme 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बेहद काम की योजना शुरू की है – हर घर लखपति स्कीम। इसका मकसद है कि आम लोग भी छोटी-छोटी बचत से कुछ सालों में ₹1 लाख या उससे ज़्यादा जमा कर सकें। यानी अगर आप हर महीने सिर्फ ₹1500 जैसी छोटी रकम भी नियमित रूप से जमा करें, तो कुछ ही सालों में लखपति बन सकते हैं।

क्या है ये SBI Lakhpati Scheme 2025

SBI Lakhpati Scheme 2025: यह असल में SBI की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम है, जिसे थोड़ा खास तरीके से पेश किया गया है। इसमें आपको हर महीने एक फिक्स रकम जमा करनी होती है, और तय समय बाद आपको ब्याज सहित बड़ा अमाउंट मिलता है – ₹1 लाख या उससे ज़्यादा।

SBI Lakhpati Scheme 2025 में कौन खोल सकता है खाता?

कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना का हिस्सा बन सकता है।

  • व्यक्ति अकेले या जॉइंट अकाउंट में खाता खोल सकते हैं।
  • 10 साल से ऊपर के बच्चे (जो साइन कर सकते हों) खुद खाता खोल सकते हैं।
  • जो भी 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए खाता खोलना चाहते हैं तो उनके माता-पिता या अभिभावक आराम से खाता खोल सकते हैं।

इस खाते को खोलने की सुविधा SBI ब्रांच, YONO ऐप या नेट बैंकिंग के जरिए से भी हो सकती है।

कितनी अवधि के लिए?

आप अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से 3 साल से लेकर 10 साल तक की जमा अवधि चुन सकते हैं। यानी कम से कम 3 साल और ज़्यादा से ज़्यादा 10 साल।

SBI Lakhpati Scheme 2025 के लिए ब्याज दरें क्या हैं?

ब्याज दरें थोड़ी बहुत समय के हिसाब से बदलती रहती हैं, लेकिन मोटे तौर पर:

सामान्य नागरिकों को

  • 3-4 साल पर: 6.75%
  • 5 साल या उससे अधिक पर: 6.50%
  • वरिष्ठ नागरिकों को
  • 3-4 साल पर: 7.25%
  • 5 साल या उससे अधिक पर: 7.00%

जून 2025 के मुताबिक कुछ रिपोर्ट्स में ये दरें थोड़ी घटी हुई भी बताई गई हैं, लेकिन ऑफिशियल वेबसाइट पर पहले वाली ही दिखाई देती हैं।

SBI Lakhpati Scheme 2025 में कितना जमा करना होगा?

यह आपके चुने गए समय पर निर्भर करता है। कुछ उदाहरण:

अवधि सामान्य नागरिक (रुपए/माह)वरिष्ठ नागरिक (रुपए/माह)
3 साल ₹2,500₹2,480
4 साल₹1,810₹1,791
5 साल ₹1,407₹1,389
10 साल₹593₹580 के आस-पास

यानी, अगर आप लंबे समय (जैसे 10 साल) तक सिर्फ ₹593 महीने डालते रहें, तो आराम से ₹1 लाख से ज़्यादा बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें – यूपी की हर ब्लॉक में बनेगी दूरसंचार समृद्ध ग्राम पंचायत, BSNL को मिली जिम्मेदारी : BSNL Got Block Level Gram Panchyat Tender

अगर बीच में पैसे चाहिए हों?

ज़रूरत पड़ने पर समय से पहले पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन इस पर पेनल्टी लगती है:

  • ₹5 लाख तक की जमा पर: 0.50% कम ब्याज
  • ₹5 लाख से ऊपर: 1% कम ब्याज

अगर 6 महीने तक पैसे नहीं जमा किए तो अकाउंट बंद हो सकता है और बची हुई रकम ब्याज समेत सेविंग अकाउंट में भेज दी जाती है।

SBI Lakhpati Scheme 2025 से जुड़ी और कुछ जरूरी बातें

ब्याज हर तिमाही में कंपाउंड होता है, जिससे रिटर्न और बेहतर बनता है।

  • इसके साथ में अगर एक साल में ब्याज ₹10,000 से अधिक हुआ तो 10% TDS भी कटेगा।
  • जो भी व्यक्ति टैक्स नहीं देने वाला है वो Form 15G/15H देकर TDS से बच सकता है।
  • हर किस्त पर ₹10 तक का सर्विस चार्ज लग सकता है।
  • 3 या ज़्यादा किस्तें मिस होने पर बैंक अतिरिक्त पेनल्टी भी लगा सकता है।

आखिर में

अगर आप रोज़मर्रा की कमाई में से थोड़ा-थोड़ा बचा सकते हैं, तो SBI की यह योजना एक बेहतरीन विकल्प है। बिना किसी जोखिम के, नियमित बचत से आप कुछ ही सालों में लखपति बन सकते हैं।

छोटा निवेश, बड़ा फायदा – बस शुरुआत करनी है।

सत्य वीर गंगवार एक कंटेंट राइटर हैं, जिन्होंने SSC GD, SSC CPO, DP CONSTABLE, CISF HCM, UPP CONSTABLE जैसे Exams को पास किया है ,जिन्हें सरकारी योजनाओं (योजना), शिक्षा और Sarkari News जैसे विषयों पर 2 साल का अनुभव है। वह स्पष्ट, आसानी से समझ में आने वाले लेख लिखते हैं जो पाठकों को जल्दी सीखने में मदद करते हैं।

Leave a Comment