Sukanya Samriddhi Yojana Return Calculator 2025: यह योजना आज हर माता-पिता की पहली पसंद बनती जा रही है, खासकर तब जब बेटी के भविष्य को लेकर जैसे पढ़ाई और शादी जैसी बड़ी जिम्मेदारियों का बोझ माता पिता पर बढ़ता जा रहा है। लेकिन एक सवाल जो सभी के मन में आता है — अगर हम हर महीने ₹1000, ₹3000, ₹5000 या ₹12000 Sukanya samriddhi Yojana में जमा करें, तो 21 साल बाद हमें कितनी बड़ी रकम मिलेगी? चलिए इस सवाल का जवाब आंकड़ों और कैलकुलेशन के साथ बिल्कुल साफ-साफ समझते हैं।
बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने वाली योजना
Sukanya Samriddhi Yojana सरकार द्वारा चलाई जा रही एक लंबी अवधि की गारंटीड स्कीम है, जिसे बेटी की शिक्षा और विवाह को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस योजना में जमा राशि पर 8.2% सालाना सरकारी ब्याज मिलता है और सबसे बड़ी बात यह कि इसमें मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पूरी तरह टैक्स फ्री होती है। यानी आपके द्वारा निवेश किया गया हर पैसा सुरक्षित है और उस पर मिलने वाला ब्याज भी पूरी तरह आपका है।
इसे भी पढ़ें – 9,15, 16, 17, 22, 27 पूरा अगस्त सरकारी अवकाश से भरा हुआ है, इन तिथियों को स्कूल कॉलेज सरकारी दफ्तर सब रहेंगे बंद – Public Holiday News
Sukanya Samriddhi Yojana में कैसे होता है पैसा दोगुना-तीन गुना? ब्याज दर और कैलकुलेशन |
वर्तमान में Sukanya Yojana 2025 पर 8.2% का compounded interest मिल रहा है। स्कीम में आपको सिर्फ 15 साल तक पैसे जमा करने होते हैं और बाकी के 6 सालों तक सिर्फ ब्याज जुड़ता रहता है। नीचे देखें कि आपकी मासिक बचत से कैसे लाखों की राशि तैयार होती है: के भविष्य को सुरक्षित करने वाली योजना |
मासिक जमा राशि | कुल जमा (15 साल) | ब्याज (अनुमानित) | मैच्योरिटी राशि (21 साल) |
---|---|---|---|
₹1,000 | ₹1,80,000 | ₹3,74,206 | ₹5,54,206 |
₹3,000 | ₹5,40,000 | ₹11,22,619 | ₹16,62,619 |
₹5,000 | ₹9,00,000 | ₹18,71,031 | ₹27,71,031 |
₹12,000 | ₹21,60,000 | ₹44,90,475 | ₹66,50,475 |
Note: यह गणना अनुमानित है और ब्याज दर में बदलाव होने पर थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। लेकिन कुल मिलाकर यह योजना गारंटीड और टैक्स फ्री रिटर्न देती है।

Sukanya samriddhi Yojana का खाता कैसे खोलें? जानिए आसान प्रक्रिया
सुकन्या समृद्धि योजना 2025 में अगर आप अपनी बेटी के नाम से खाता खोलना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बेहद आसान है। किसी भी आस पास के पोस्ट ऑफिस या नजदीकी सरकारी बैंक में बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का ID प्रूफ और एड्रेस प्रूफ लेकर चले जाएं। एक परिवार दो बेटियों तक यह खाता खोल सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सालाना न्यूनतम ₹250 जमा करना अनिवार्य है, जिससे आपकी बचत की आदत भी बनती है।
Sukanya Samriddhi Yojana से बेटी की पढ़ाई और शादी की टेंशन खत्म
Sukanya samridhii yojana के माध्यम से आज के समय में जब हर चीज़ की कीमत दिन दुगनी रात चौगुनी रूप से बढ़ रही है, Sukanya Samriddhi Yojana एक ऐसा माध्यम है जिससे आपकी बेटी की पढ़ाई हो या शादी हो या आपके निजी किसी भी बड़े खर्च के लिए आप अपना एक मजबूत आर्थिक आधार तैयार कर सकते हैं। यह योजना न सिर्फ भविष्य को सुरक्षित बनाती है बल्कि आपको आत्मविश्वास और मानसिक शांति भी देती है कि आपकी बेटी के सपनों को पंख देने के लिए पैसा कभी बाधा नहीं बनेगा।
निष्कर्ष: ₹1000 से ₹12000 की मासिक बचत से बनेगा करोड़ों जैसा फंड
अगर आप आज से हर महीने ₹1000, ₹3000, ₹5000 या ₹12000 जमा करना शुरू करते हैं, तो 21 साल बाद आपको ₹5.5 लाख से लेकर ₹66.5 लाख तक की रकम वापसी मिल सकती है — वो भी पूरी तरह Tax Free होगी और साथ ही साथ Guaranteed भी होगी। ऐसे में अगर आप अपनी बेटी के भविष्य को मजबूत और अच्छा बनाना चाहते हैं, तो Sukanya Samriddhi Yojana से बेहतर या अच्छा विकल्प आपके लिए और आपके परिवार के लिए शायद ही कोई हो।
Disclaimer
यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से लिखा गया है। ब्याज दरों में बदलाव संभव है, इसलिए निवेश से पहले नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक से जानकारी अवश्य लें। ऊपर दी गई राशि में अनुमान शामिल है, जो वास्तविक ब्याज दर और समय के अनुसार अलग हो सकती है।