अब टू व्हीलर पर लगेगा टोल टैक्स? जानिए सरकार का बड़ा बयान : Toll Tax on Two Wheelers News

By Satya

Published On:

Follow Us
Toll Tax on Two Wheelers News

Toll Tax on Two Wheelers News : सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से यह खबर वायरल हो रही है कि अब हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहन (Two Wheelers) चलाने पर टोल टैक्स देना होगा। लाखों लोग इस खबर को सच मानकर परेशान हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। अगर आप भी इस खबर की सच्चाई जानना चाहते हैं तो ध्यान से पढ़िए।

दोपहिया वाहनों पर क्यों नहीं लगता टोल टैक्स?

Toll Tax on Two Wheelers News: भारत में अभी तक टू व्हीलर पर किसी भी प्रकार का टोल टैक्स (Toll Tax) नहीं लगाया जाता है। इसका कारण यह है कि टू व्हीलर का वजन बहुत हल्का होता है और यह सड़कों पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालते। यही वजह है कि इन्हें हमेशा टोल टैक्स से छूट दी गई है ताकि आम लोगों पर कोई वित्तीय बोझ न पड़े।

सरकार ने दी सफाई

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने साफ कहा है कि दोपहिया वाहनों पर फिलहाल कोई Toll Tax नहीं लगाया गया है और आने वाले समय में भी ऐसी कोई योजना नहीं है। मंत्रालय ने वायरल हो रही खबर को पूरी तरह फर्जी करार दिया है।

कहां वसूला जाता है टू व्हीलर से टोल?

हालांकि सामान्य तौर पर पूरे देश में टू व्हीलर से टोल टैक्स नहीं लिया जाता, लेकिन कुछ एक्सप्रेसवे जैसे दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया चालकों को टोल देना पड़ता है।

क्यों फैली अफवाह?

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट तेजी से वायरल हुए जिनमें दावा किया गया कि अब सभी हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर से टोल वसूला जाएगा। लेकिन मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अफवाह है और ऐसी झूठी खबर फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।

Read Also – 16 सितंबर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी– Petrol Price Today 15 September 2025

वर्तमान नियम क्या कहते हैं?

भारत में मौजूदा Toll Tax Rules के अनुसार केवल चारपहिया या भारी वाहन जैसे कार, बस, ट्रक और टैक्सी पर ही टोल लिया जाता है। वहीं, टू व्हीलर, ऑटो रिक्शा और साइकिल जैसे हल्के वाहनों को छूट मिली हुई है।

यानी यह साफ है कि टू व्हीलर पर टोल टैक्स को लेकर वायरल हो रही खबर पूरी तरह गलत है। जब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक आपको टोल की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Leave a Comment