यूपी में 44 हजार ग्रुप ‘ग’ लेखपाल, VDO, Lower PCS, Junior Assistant पदों पर जल्द शुरू होंगी भर्ती : UP Group C Recruitment 2025

By Satya

Published On:

Follow Us
UP Group C Recruitment 2025

UP Group C Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतज़ार के बाद समूह ‘ग’ (Group C) भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) की तरफ से लगभग 44,778 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यह भर्ती UPSSSC PET 2025 के रिजल्ट आने के बाद होगी और उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा।

लेखपाल भर्ती का सबसे बड़ा प्रस्ताव

UP Group C Recruitment 2025: इस बार सबसे ज्यादा भर्ती का प्रस्ताव लेखपाल पद के लिए आया है। 7994 पदों पर लेखपाल की भर्ती होगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। लेखपाल भर्ती हमेशा से युवाओं की पहली पसंद रहती है क्योंकि इसमें अच्छे कैरियर ग्रोथ के साथ स्थिर नौकरी का अवसर मिलता है।

तकनीकी सेवाओं में हज़ारों पद

लेखपाल के बाद सबसे ज्यादा पद तकनीकी सेवाओं (Technical Services) में निकाले जाएंगे। यहां पर कुल 5431 पदों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें हेल्थ, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी विभागों के पद शामिल हैं। तकनीकी बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती में काफी अवसर मिलेंगे।

कनिष्ठ सहायक और अधिशासी अधिकारी पद

इस भर्ती में कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) के लिए 4582 पद और अधिशासी अधिकारी (Executive Officer) के लिए 320 पद प्रस्तावित हैं। यह पद क्लर्क और प्रशासनिक श्रेणी के हैं, जहां ऑफिस वर्क, डाक्यूमेंटेशन और प्रशासनिक कार्य करने होते हैं। ऑफिस जॉब चाहने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

UP Group C Recruitment

अन्य प्रमुख पदों पर भी भर्ती

इस बार की भर्ती केवल लेखपाल या क्लर्क तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य विभागों से भी प्रस्ताव मिले हैं। इनमें शामिल हैं:

  • मत्स्य अधिकारी – 105 पद
  • होम्योपैथिक फार्मासिस्ट – 397 पद
  • बीजीसी तकनीशियन – 255 पद
  • कंपाउंडर – 560 पद
  • आबकारी सिपाही – 564 पद
  • सहायक विकास अधिकारी – 545 पद
  • सहायक बोरिंग तकनीशियन – 419 पद
  • VDO – कुल 9000 हर साल 3000 आएंगी अगले 3 साल तक लगातार

इसके अलावा मानचित्रकार, दृष्टिबाधित प्रशिक्षण स्नातक अध्यापक, अधीक्षक कार्यशाला, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और मत्स्य निरीक्षक जैसे पदों पर भी भर्ती होगी।

Read Also – उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 50 हजार पदों पर जल्द आएगी बड़ी भर्ती – जानें पूरी जानकारी : UP Home Guard Bharti 2025

PET रिजल्ट के बाद आवेदन होंगे शुरू

जिन उम्मीदवारों ने UPSSSC PET 2025 एग्जाम दिया है, वही इस भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। आयोग की तरफ से साफ कर दिया गया है कि PET रिजल्ट जारी होने के बाद ही इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसलिए PET देने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है और अब उन्हें तैयारी और तेज करनी होगी।

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 44,000 से ज्यादा Group C पदों पर भर्ती शुरू होने जा रही है। सबसे ज्यादा भर्ती लेखपाल और तकनीकी सेवाओं में होगी। PET 2025 रिजल्ट के बाद इसका नोटिफिकेशन आएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। यह युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, इसलिए तैयारी में कोई कसर न छोड़ें।

Leave a Comment