UP PET Exam 6 September First and Second Shift Analysis 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित PET परीक्षा 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस दिन 48 जनपदों के कुल 1,479 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। इस बार उपस्थिति को लेकर खासा उत्साह और चर्चा देखने को मिली।
पहली पाली की स्थिति
UP PET Exam 6 September First and Second Shift Analysis 2025: 6 सितंबर की प्रथम पाली के लिए कुल 6,32,999 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,80,918 उम्मीदवार उपस्थित रहे। इस तरह पहली पाली की उपस्थिति 75.97% दर्ज की गई, जो काफी अच्छी मानी जा रही है।
दूसरी पाली की स्थिति
दूसरी पाली में भी पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 6,32,999 रही। इनमें से 4,83,884 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। यानी दूसरी पाली में भी उपस्थिति का आंकड़ा लगभग पहली पाली के बराबर ही देखने को मिला।
6 September को PET 2025 Exam में कुल उपस्थिति का आंकड़ा
अगर दोनों पालियों को मिलाकर देखा जाए तो कुल 12,65,998 अभ्यर्थियों में से 9,64,802 ने परीक्षा दी। यानी इस दिन की कुल उपस्थिति 60.21% रही, जबकि 3,01,196 उम्मीदवार परीक्षा से अनुपस्थित रहे। यह आंकड़ा साफ दर्शाता है कि बड़ी संख्या में पंजीकृत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
आगे 7 सितंबर को UPSSSC PET परीक्षा में क्या रहेगा इसका आंकड़ा
अब सबकी नजरें 7 सितंबर रविवार की परीक्षा पर टिकी हैं। देखना होगा कि इस दिन उपस्थिति कितनी रहती है और क्या यह 6 सितंबर की तुलना में बढ़ती है या घटती है।










