UP SI 2025 Documents Required: लड़की को पिता पक्ष का जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य, स्नातक की मार्कशीट नहीं है तो क्या करें – जाने पूरी जानकारी

By Satya

Published On:

Follow Us
UP SI 2025 Documents Required

UP SI 2025 Documents Required: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती ने UP SI के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इस भर्ती की अधिसूचना को दिनांक 12 अगस्त 2025 को जारी किया गया था। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से कई प्रकार की दिक्कतें और सवाल उठ रहे थे, जिनका समाधान बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कर दिया है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि UP SI 2025 के लिए आवेदन करते समय कौन कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं और किन परिस्थितियों में क्या करना होगा।

UP Si 2025 में 10वीं और 12वीं की अंक तालिकाएं और प्रमाण पत्र

UP SI Recruitment 2025 के लिए आवेदन करते समय यह सवाल सामने आया कि यदि किसी अभ्यर्थी के पास 10वीं और 12वीं की अंक तालिका (Marksheet) और प्रमाण पत्र (Certificate) दोनों उपलब्ध नहीं हैं, तो क्या करें?

UP SI 2025 Documents Required के लिए UPPRPB बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि –

  1. यदि अंक पत्र और प्रमाण पत्र अलग-अलग हैं, तो दोनों को अपलोड करना अनिवार्य होगा।
  2. यदि किसी अंक तालिका में ही अंक प्रमाण पत्र की जानकारी शामिल है, तो उस स्थिति में अलग से प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी।
  3. यदि दोनों अलग-अलग हैं तो आवेदन पत्र में अंक तालिका और प्रमाण पत्र दोनों को अपलोड करना जरूरी होगा।
  4. जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र दोनों आवेदन तिथि की लास्ट तिथि से पहले के होने चाहिए।
1000154483

Read Also -: GST में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 5% और 18% टैक्स स्लैब होंगी, रोजमर्रा की चीजे सस्ती और लग्जरी सामान पर 40% GST, जानें क्या होगा सस्ता और महंगा – GST New Rates 2025

UP SI 2025 Douments में स्नातक उपाधि न होने पर क्या करें

UP SI 2025 भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता बोर्ड ने स्नातक निर्धारित की है। बहुत से अभ्यर्थियों ने यह प्रश्न उठाया कि यदि स्नातक की उपाधि उनके पास नहीं है तो क्या केवल अंक तालिका पर्याप्त होगी?

UP SI 2025 Documents Required पर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि –

स्नातक की अंक तालिका उपलब्ध होना जरूरी है।

यदि स्नातक उपाधि (Degree) अभी तक जारी नहीं हुई है, तो केवल अंक तालिका भी मान्य होगी।

लेकिन यह अंक तालिका मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

UP SI 2025 में महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण नियम

महिला अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा सवाल था कि जाति प्रमाण पत्र किसके आधार पर अपलोड किया जाए – पिता या पति?

भर्ती बोर्ड ने इसे लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं –

महिला अभ्यर्थी की जाति का निर्धारण केवल उसके पिता पक्ष के प्रमाण पत्र से होगा।

पति पक्ष से जारी जाति प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महिला अभ्यर्थियों को अपने पिता के नाम से जारी जाति प्रमाण पत्र ही अपलोड करना होगा।

निष्कर्ष

UP SI Recruitment 2025 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी दस्तावेज सही और स्पष्ट रूप से अपलोड किए जाएं। 10वीं और 12वीं की अंक तालिकाएं व प्रमाण पत्र यदि अलग-अलग हैं तो दोनों लगाने होंगे। स्नातक डिग्री न होने पर केवल मार्कशीट मान्य होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को विशेष ध्यान रखना होगा कि जाति प्रमाण पत्र केवल पिता पक्ष से मान्य होगा, पति पक्ष से नहीं।

Note – यदि आप भी UP SI Recruitment 2025 में आवेदन कर रहे हैं तो सभी नियमों और दस्तावेज संबंधी शर्तों को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या न आए।

Leave a Comment