55,000 पदों पर होगी Pet 2025 से भर्तियां : अभी देखें पूरी खबर – UPSSSC new vacancy 2026

By Hari Om

Published On:

Follow Us
UPSSSC new vacancy 2026

UPSSSC New Vacancy 2026: यूपी में 55,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
उत्तर प्रदेश के उन सभी युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने जानकारी दी है कि आने वाले समय में लगभग 55,000 से अधिक रिक्त पदों पर नई भर्तियाँ होने जा रही हैं। यह भर्तियाँ 2025 से 2027 के बीच चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएंगी। अगर आप PET परीक्षा दे चुके हैं या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है।

UPSSSC New Vacancy 2026 क्यों है खास?

UPSSSC New Vacancy 2026 में कुल रिक्त पदों की संख्या – 55,000+ होने वाली है। UPSSSC के पास इन पदों का अधियाचन (रिक्विजिशन) पहुंच चुका है भर्ती प्रक्रिया PET 2025 रिजल्ट के आधार पर शुरू होगी यूपी के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

मुख्य पद जिन पर UPSSSC New Bharti जारी होगी

पद का नामरिक्त पद (लगभग)
लेखपाल8,000+
जूनियर असिस्टेंट3,000+
लोअर PCS1,900+
ग्राम पंचायत अधिकारी / VDO9,000+ ( 3 साल तक लगातार 3000 पद आयेंगे )
स्टेनोग्राफर900
AGTA (तकनीकी सहायक)2,200
लेखा परीक्षक व सहायक550
सहायक सांख्यिकी अधिकारी300
आबकारी सिपाही400
सचिवालय कंप्यूटर सहायक193
अन्य विभागीय पद35,000+

UPSSSC PET 2025 रिज़ल्ट के बाद होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू, PET परीक्षा 6-7 सितंबर को आयोजित हुई थी। आंसर की जारी हो चुकी है, रिजल्ट नवंबर/दिसंबर 2025 में आने की संभावना है। UPSSSC PET रिज़ल्ट आने के तुरंत बाद इन सभी भर्तियों के अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी होंगे।

कौन-कौन UPSSSC NEW VACANCY 2026 में आवेदन कर सकता है?

  • जिन्होंने UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन किया और परीक्षा दी।
  • यूपी का कोई भी 10वीं/12वीं/स्नातक पास अभ्यर्थी, पद के अनुसार पात्रता पूरी करता हो।
  • आयु सीमा सामान्यतः 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी)।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • हाईस्कूल / इंटर / ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र
  • PET स्कोरकार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर

Read Also – UPSSSC Upcoming Vacancy 2026: यूपी में 30,000 से ज्यादा पदों पर नई भर्तियों की तैयारी, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!

UPSSSC New Bharti 2025 की पूरी प्रक्रिया

  • PET रिजल्ट जारी होगा
  • विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन निकलेगा
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे
  • मेन एग्जाम / स्किल टेस्ट / डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा
  • अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी
  • युवाओं के लिए यह अवसर क्यों खास है?
  • इतने बड़े स्तर पर भर्ती पहली बार हो रही है
  • ग्रामीण से लेकर शहरी सभी छात्रों के लिए मौका
  • सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक सभी 55,000 रिक्तियां भर दी जाएं

निष्कर्ष

अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। PET रिजल्ट के बाद ही सभी भर्तियों के दरवाजे खुलेंगे, इसलिए तैयारी को और मजबूत करने का वक़्त आ गया है। यह मौका शायद दोबारा इतनी बड़ी संख्या में जल्द न मिले।

Leave a Comment