UPSSSC PET Main Admit Card 2025: अगर आप UPSSSC PET 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से PET (Preliminary Eligibility Test) 2025 का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। एक बार एडमिट कार्ड रिलीज़ हो जाने के बाद, सभी अभ्यर्थी official website upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा की तारीख और शिफ्ट डिटेल्स
UPSSSC PET Main Admit Card 2025 जारी किया जा चुका है सभी अभ्यर्थियों को जिन्होंने इस एग्जाम फॉर्म को भरा है उनकी एग्जाम डेट और समय के साथ साथ कहा एग्जाम होगा वो और किस सेंटर पर होगा उसकी पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में है, नीचे कुछ पॉइंट्स में दिया गया है पूरा शेड्यूल –
- परीक्षा तिथि: 6 और 7 सितंबर 2025
- शिफ्ट 1: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- शिफ्ट 2: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
ध्यान रहे कि PET का स्कोर 3 साल तक वैलिड रहेगा। यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद, आप अगले तीन साल तक होने वाली ग्रुप C की भर्तियों में सीधे आवेदन कर सकेंगे।
किन पदों के लिए UP PET जरूरी है?
UPSSSC PET 2025 का स्कोर इन पदों के लिए जरूरी कर दिया गया है:
- ग्राम पंचायत अधिकारी
- लेखपाल
- कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
- आईटीआई अनुदेशक
- राजस्व विभाग के पद
- तकनीकी सहायक, एग्रीकल्चर असिस्टेंट
- फॉरेस्ट गार्ड, वाइल्डलाइफ गार्ड
- गन्ना विभाग के पद
- और भी कई ग्रुप C पोस्ट्स
PET 2025 Exam Pattern (पैटर्न जानिए)
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- समय: 2 घंटे
- प्रश्न प्रकार: ऑब्जेक्टिव (MCQ)
- नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती
ऐसे करें UPSSSC PET Admit Card 2025 डाउनलोड
- सबसे पहले जाएं upsssc.gov.in वेबसाइट पर।
- होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन में जाएं।
- PET 2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
- लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें – परीक्षा के दिन इसे साथ ले जाना जरूरी है।
जरूरी सलाह
परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी अच्छी तरह चेक कर लें – नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र आदि।
- ID Proof और पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लेकर जाएं।
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना बेहद जरूरी है।
अगर आप UPSSSC PET की तैयारी में लगे हुए हैं, तो अब वक्त आ गया है आखिरी तैयारी को मजबूत करने का। और हां, एडमिट कार्ड आते ही सबसे पहले डाउनलोड जरूर कर लीजिएगा, क्योंकि लास्ट टाइम में वेबसाइट स्लो हो सकती है।