UPSSSC PET New Update 2026: कॉमन कट ऑफ की मांग तेज, सीएम योगी से अभ्यर्थियों ने की बड़ी अपील – अब होगा 5 लाख अभ्यर्थियों का चयन

By Satya

Published On:

Follow Us
UPSSSC PET New Update 2026

UPSSSC PET New Update 2026: को लेकर उत्तर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के बीच एक बार फिर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) के माध्यम से हर वर्ष आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब कॉमन कट ऑफ लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि UPSSSC PET में पहले से घोषित और सभी भर्तियों के लिए एक समान कट ऑफ तय कर दी जाए, तो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अधिक आसान और पारदर्शी हो जाएगी। इससे सभी युवाओं को समान अवसर मिल सकेगा और अनावश्यक भ्रम भी समाप्त होगा।

UPSSSC PET New Update 2026 पर मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

UPSSSC PET New Update 2026 : के तहत अभ्यर्थियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विस्तृत ज्ञापन भेजा गया है। इस ज्ञापन की जानकारी UPSSSC अध्यक्ष और मुख्य सचिव को भी पत्र के माध्यम से दी गई है। अभ्यर्थियों का स्पष्ट कहना है कि UPSSSC PET परीक्षा का उद्देश्य अंतिम चयन नहीं, बल्कि विभिन्न भर्तियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा तक पहुंच देना है। इसके बावजूद वर्तमान व्यवस्था में न तो कट ऑफ पहले से घोषित होती है और न ही समान होती है, जिसके कारण अभ्यर्थियों को आर्थिक, मानसिक और व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

UPSSSC PET 2026 में कॉमन कट ऑफ लागू होने की उम्मीद

UPSSSC PET Common Cutoff 2026 को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि नए नियमों के तहत कॉमन कट ऑफ नियम लागू किया जा सकता है। लंबे समय से चली आ रही मांग और हाल ही में सीएम योगी तक पहुंची अपील के बाद शासन स्तर से UPSSSC को इस पर निर्णय लेने के निर्देश मिल सकते हैं। यदि कॉमन कट ऑफ लागू होती है, तो अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं। साथ ही यह भी तय हो जाएगा कि PET स्कोर के आधार पर कौन अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के फॉर्म भर पाएंगे।

Read Also – Delhi Police Constable Exam Paper Leaked : दिल्ली पुलिस का पेपर फिर से हुआ लीक – गिरोह का भंडाफोड़

यूपी की सबसे बड़ी अर्हता परीक्षा में बड़े बदलाव

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी अर्हता परीक्षा UPSSSC PET में सिर्फ कॉमन कट ऑफ ही नहीं, बल्कि अन्य बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। पहले जहां PET प्रमाण पत्र की वैधता केवल एक वर्ष थी, अब इसे बढ़ाकर 3 वर्ष कर दिया गया है। इसी क्रम में पूर्व घोषित कट ऑफ लागू करने की तैयारी भी मानी जा रही है, ताकि अभ्यर्थियों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और परीक्षा प्रणाली अधिक भरोसेमंद बन सके।

FAQs

Q1. क्या UPSSSC PET में कॉमन कट ऑफ लागू हो गई है?
फिलहाल UPSSSC PET में कॉमन कट ऑफ लागू नहीं हुई है, लेकिन इसे लागू करने की मांग तेज हो गई है और 2026 से नियम बदलने की उम्मीद है।

Q2. UPSSSC PET प्रमाण पत्र की वैधता कितनी है?
अब UPSSSC PET प्रमाण पत्र की वैधता 3 वर्ष के लिए मान्य कर दी गई है।

Q3. UPSSSC PET 2025 का रिजल्ट कब जारी हुआ था?
UPSSSC PET 2025 Result 5 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था।

Leave a Comment