UPSSSC Upcoming Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से इस बार 30,000 से ज्यादा पदों पर नई भर्तियों के विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। आयोग की ओर से यह भर्तियां PET 2025 परीक्षा के आधार पर होंगी। यूपी सरकार और आयोग दोनों ही स्तर पर नई भर्तियों को लेकर तेज़ी से काम चल रहा है, जिससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाज़े खुलने वाले हैं।
UPSSSC आयोग से नई भर्तियों को लेकर बड़ी जानकारी (UPSSSC New Vacancy Latest News)
UPSSSC Upcoming Vacancy 2026: आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाए कि PET 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की गई थी और अब डेढ़ महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। आयोग की तैयारी PET रिजल्ट जारी करने के बाद एक साथ कई नई भर्तियों के विज्ञापन निकालने की है। इस बार लगभग 30,000 से अधिक पदों पर भर्तियां प्रस्तावित हैं, जिनमें लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, लोअर पीसीएस, ASO, VDO, सचिवालय सहायक, आबकारी सिपाही जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल होंगे।
UPSSSC Upcoming Vacancy 2026 (PET 2025 के बाद आने वाली भर्तियाँ)
| भर्ती का नाम (Post Name) | संभावित पद संख्या (Vacancies) | संभावित विज्ञापन तिथि (Expected Notification Date) | अधियाचन स्थिति (Requisition Status) |
|---|---|---|---|
| लेखपाल भर्ती (Lekhpal) | 8,000+ | दिसंबर 2025 | वर्तमान अधियाचन प्राप्त |
| लोअर भर्ती (Lower PCS) | 1,500+ (कुल 2,200+) | दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 | अधियाचन प्राप्त |
| JE इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल इंजीनियर | 690+ | दिसंबर 2025 | अधियाचन तैयार |
| ASO भर्ती (Assistant Statistical Officer) | 1,500+ | जनवरी 2026 | 1,000+ शुद्ध अधियाचन प्राप्त |
| लाइब्रेरियन भर्ती (Librarian) | 500+ | घोषित होना बाकी | DLIS अधिकतम पद |
| VDO भर्ती (Village Development Officer) | 10000+ ( 3500 पद हर साल) | मार्च 2026 (संभावित) | अधियाचन प्राप्त |
| सचिवालय कंप्यूटर सहायक (Secretariat Computer Assistant) | 200+ | जनवरी–फरवरी 2026 | अधियाचन प्राप्त |
| लेखा परीक्षक / सहायक लेखाकार (Auditor / Assistant Accountant) | 550+ | घोषित होना बाकी | अधियाचन प्राप्त |
| आबकारी सिपाही (Excise Constable) | 500+ | जनवरी 2026 या पहले | अधियाचन प्राप्त |
| जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant) | 5,000+ | मार्च–अप्रैल 2026 (संभावित) | अधियाचन तैयार |
| स्टेनोग्राफर भर्ती (Stenographer) | 1,000+ | मार्च 2026 से पहले | अधियाचन प्राप्त |
| AGTA भर्ती (Agriculture Technical Assistant) | 2,200+ | मार्च 2026 तक संभावित | अधियाचन प्राप्त |
| जूनियर इंजीनियर सिविल (JE Civil) | 2,000+ | स्थिति स्पष्ट नहीं | अधियाचन लंबित |
| असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन (Assistant Boring Technician) | 650+ | फरवरी 2026 | अधियाचन 6 माह पूर्व प्राप्त |
| लैब टेक्नीशियन (Lab Technician) | 400+ | घोषित होना बाकी | संभावित अधियाचन |
| मेडिकल डिपार्टमेंट भर्ती (Medical Department – ANM, BCG, Homeopathy आदि) | 2,000+ | घोषित होना बाकी | विभागवार अधियाचन प्राप्त |
| एलोपैथिक फार्मासिस्ट (Allopathic Pharmacist) | 600+ | जनवरी 2026 तक संभावित | शेष अधियाचन प्रेषित नहीं |
| क्लर्क / बाबू (Clerk / Babu) | 450+ | घोषित होना बाकी | अधियाचन प्राप्त |
| अन्य विभाग (Other Departments) | अपडेट दिवाली बाद | दिवाली बाद डेटा जारी होगा | अधियाचन प्रेषण जारी |
UPSSSC PET Result और नई भर्ती विज्ञापन जारी होने की तैयारी (UPSSSC PET Result And New Recruitment 2025)
आयोग की तैयारी के अनुसार, UPSSSC PET Result 2025 अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, आयोग एक साथ कई भर्ती विज्ञापन जारी करने जा रहा है। यह साल उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के लिहाज़ से ऐतिहासिक साबित हो सकता है।
निष्कर्ष
अगर आप UPSSSC PET 2025 पास करने वाले उम्मीदवार हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। आने वाले कुछ ही हफ्तों में UPSSSC New Vacancy 2025 के तहत 30,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू होगी। यह मौका यूपी के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सबसे बड़ा अवसर बन सकता है।










