UPTET 2025 Notification Latest Update: यूपी टेट 2025 नोटिफिकेशन और आवेदन व एग्जाम को लेकर बड़ी खबर जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

By Satya

Updated On:

Follow Us
UPTET 2025 Notification Latest Update

UPTET 2025 Notification: यूपी के लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2025) का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है, लेकिन इसके बीच एक अहम अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के माध्यम से यूपी टेट 2025 का आयोजन होना है, और आयोग ने 29 और 30 जनवरी 2026 को परीक्षा की संभावित तारीख घोषित की थी। मगर अब इस एग्जाम डेट पर संसय (uncertainty) बना हुआ है। जानिए पूरी रिपोर्ट में क्या है यूपी टेट 2025 से जुड़ा नया अपडेट।

UPTET 2025 Notification Latest News

UPTET 2025 Notification को लेकर अब तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है कि UPTET परीक्षा अब वर्ष 2026 में आयोजित होगी, 2025 में परीक्षा होने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।
दरअसल, शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष कीर्ति पांडे ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके कारण वर्तमान में आयोग में नेतृत्व की स्थिति खाली है। अब जब तक आयोग को नया स्थाई अध्यक्ष नहीं मिल जाता, तब तक UPTET 2025 Notification जारी नहीं होगा।
नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, और परीक्षा की तिथि तय की जाएगी।

UPTET 2025 Notification Latest Update जाने पूरी खबर

आप सभी उम्मीदवारों को यह जान लेना चाहिए कि UPTET Notification 2025 नवंबर माह के पहले सप्ताह तक जारी हो सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, नवंबर 2025 के पहले हफ्ते में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, और इसके तुरंत बाद आयोग UPTET 2025 Notification जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा।

UPTET 2025 Exam Date Update

अब बात करें परीक्षा तिथि की तो UPTET Exam 2025 को 29 और 30 जनवरी 2026 को आयोजित करने की संभावना जताई गई थी।
लेकिन आयोग के अंदर चल रहे बदलावों और नए अध्यक्ष की नियुक्ति में हो रही देरी के कारण इस तिथि पर परीक्षा होना मुश्किल लग रहा है।
सूत्रों के अनुसार, अब यूपी टेट परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित होने की सबसे ज्यादा संभावना है।

साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया आदेश के बाद यूपी टेट के लिए स्थिति और भी अहम हो गई है। कोर्ट ने कहा है कि जो शिक्षक पहले से पढ़ा रहे हैं या नौकरी में हैं, उन्हें भी टीईटी पास करना अनिवार्य है।
इसका मतलब यह हुआ कि इस बार यूपी टेट में नए उम्मीदवारों के साथ पहले से कार्यरत शिक्षकों की बड़ी संख्या भी परीक्षा में शामिल होगी।

Read Also -: CTET February 2026 Exam Date Out: सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा तिथि जारी – जानिए कब होगी परीक्षा, पूरी जानकारी यहां!

UPTET 2025 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें

  • UPTET 2025 Notification नवंबर 2025 में जारी हो सकता है।
  • परीक्षा की संभावित नई तिथि मार्च 2026 मानी जा रही है।
  • आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी।
  • परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा किया जाएगा।
  • नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

UPTET परीक्षा क्यों जरूरी है?

UPTET परीक्षा प्राथमिक (Class 1 to 5) और उच्च प्राथमिक (Class 6 to 8) स्तर पर शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है।
इसके बिना कोई भी उम्मीदवार सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक पद के लिए पात्र नहीं माना जाता।
यही कारण है कि हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार करते हैं और इस बार की देरी ने कई उम्मीदवारों में बेचैनी बढ़ा दी है।

निष्कर्ष

UPTET 2025 Notification का इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है। जैसे ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी, वैसे ही आयोग नोटिफिकेशन जारी करेगा।
हालांकि 29 और 30 जनवरी 2026 की घोषित तिथि पर परीक्षा होने की संभावना कम है, लेकिन मार्च 2026 में परीक्षा होने की पूरी उम्मीद है।
इस बीच, उम्मीदवारों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और UPTET की आधिकारिक वेबसाइट व मीडिया अपडेट्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए, ताकि जैसे ही नोटिफिकेशन जारी हो, आवेदन तुरंत किया जा सके।

Leave a Comment