यूपीटीईटी नोटिफिकेशन जल्द, आयोग ने बनाई कमेटी – जानें आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथियां : UPTET Notification 2025 Soon

By Satya

Published On:

Follow Us
UPTET Notification 2025 Soon

UPTET Notification 2025 को लेकर लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 4 साल बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) आयोजित होने जा रही है। आयोग ने इस परीक्षा के लिए एक विशेष कमेटी गठित कर दी है, जो परीक्षा प्रारूप, योग्यता मानक, परीक्षा शुल्क और आवेदन प्रक्रिया तय करेगी। इसी कमेटी की रिपोर्ट के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा और उसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर UPTET 2025 Notification जारी कर दिया जाएगा।

UPTET 2025-26 के लिए आयोग ने बनाई कमेटी

UPTET Notification 2025: लंबे इंतजार के बाद आयोग ने UPTET Exam 2025 की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस बार परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा। बता दें कि पिछली बार UPTET 2022 परीक्षा 23 जनवरी 2022 को हुई थी, लेकिन उसके बाद से लगातार देरी होती रही। अब आयोग ने कमेटी बनाकर परीक्षा की पूरी रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जनवरी 2026 में परीक्षा कराने की घोषणा कर दी है।

यूपीटेट परीक्षा तिथियां घोषित

आयोग ने आधिकारिक रूप से बता दिया है कि UPTET Exam Date 2025 को 29 और 30 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। 29 जनवरी को प्राइमरी लेवल TET और 30 जनवरी को अपर प्राइमरी लेवल TET की परीक्षा होगी। लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इस नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे और अब उन्हें राहत की खबर मिल चुकी है। यदि सब कुछ तय समय से हुआ तो जनवरी 2026 में परीक्षा बिना किसी बाधा के पूरी कराई जाएगी।

Read Also – यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: नवंबर 2025 में आएगा 22,605 सिपाही पदों का नोटिफिकेशन : UP Police Constable Vacancy 2025 Update

आयोग की ओर से पहला बड़ा आवेदन

यह भी खास बात है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) पहली बार UPTET परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। अभी तक इस आयोग ने केवल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा ही आयोजित कराई है। ऐसे में यह आयोग की पहली बड़ी परीक्षा होगी जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

20 लाख से अधिक आवेदन आने की उम्मीद

क्योंकि पिछले 4 साल से UPTET Exam आयोजित नहीं हो पाई है, इसलिए इस बार रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आने की संभावना है। 2022 में करीब 12,91,628 आवेदन आए थे, जबकि इस बार उम्मीद है कि 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी UPTET Application Form 2025 भरेंगे। लाखों B.Ed और D.El.Ed, Beled उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा शिक्षक भर्ती का पहला दरवाजा है। परीक्षा पास करने के बाद सहायक अध्यापक भर्ती (Assistant Teacher Recruitment) की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।

तैयारी तेज कर दें UP TET के अभ्यर्थी

अब जबकि UPTET Exam Date 2025 सामने आ चुकी है और नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है, तो अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी तेज करनी चाहिए। इस बार परीक्षा में बड़ा कंपटीशन (Competition) देखने को मिलेगा क्योंकि कई बैच और सेशन के उम्मीदवार पहली बार एक साथ शामिल होंगे। UPTET Syllabus 2025 और पुराने प्रश्नपत्रों को देखकर तैयारी करना सबसे कारगर तरीका होगा।

निष्कर्ष

UPTET Notification 2025 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आयोग ने कमेटी बनाकर तैयारी शुरू कर दी है और जनवरी 2026 में परीक्षा कराने की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी है। लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी, इसलिए नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें और अपनी पढ़ाई को और तेज कर दें।

Leave a Comment